मध्य प्रदेश में कई जगहों पर सुबह और रात में सर्दी बढ़ गई है। मंडला, खजुराहो, पंचमढ़ी और ग्वालियर में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। कल मध्य प्रदेश का मांडला शहर शिमला से भी ठंडा रहा।
इधर राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते जैसलमर, जोधपुर, माउंट आबू और आसपास के भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ शहरों में तापमान में आज भी हल्की कमी की संभावना है।
दूसरी ओर पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते हिमाचल और कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। जिससे गुलमर्ग, पहलगाम, केलॉन्ग और आसपास की ऊंची चोटियों पर पारा शून्य से नीचे रहेगा।
लेकिन वैष्णो देवी, शिमला, ऋषिकेश, देहारादून में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों में जाने के लिए अगले कुछ दिन मौसम सुखद होगा।
उत्तर भारत के मैदानी भागों में मौसम सूखा रहेगा। दिल्ली में आज दिन का तापमान 32 डिग्री और रात में पारा 15 डिग्री के आसपास रहेगा। यही हाल पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में भी रहने वाला है।
दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 ख़तरनाक स्तर पर ही रहेगा। आज भी हवा रफ़्तार नहीं पकड़ेगी। जिससे प्रदूषण छँटने वाला नहीं है।
यहाँ से पूर्वी राज्यों की ओर चलें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक हवाओं में कहीं से नमी नहीं आ रहा है जिससे मौसम सूखा ही रहेगा। प्रयाग 35 डिग्री तापमान के साथ काफी गर्म होगा।
महाराष्ट्र के कर्नाटक से सटे शहरों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश में कमी आएगी। हालांकि सोलापुर, कोल्हापुर और आसपास के भागों में हल्की बारिश आज भी दिख सकती है।
इसी तरह दक्षिण भारत में भी बारिश की तीव्रता कम हो गई है। कर्नाटक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में फिलहाल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की उम्मीद है। अब उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आगमन के बाद ही इन भागों में बारिश ज़ोर पकड़ेगी।
Credit : skymetweather