• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, February 25, 2021
  • Login
Krushi Samrat
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी
No Result
View All Result
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी
No Result
View All Result
Krushi Samrat
No Result
View All Result
Home हिन्दी

गुडमार औषधीय पौधे की खेती

Team Krushi Samrat by Team Krushi Samrat
October 18, 2019
in हिन्दी
0
गुडमार औषधीय पौधे की खेती
Share on FacebookShare on WhatsApp

परिचय – विश्व में पाये जाने वाले अनेकों बहुमूल्य औषधीय पौधों में गुडमार एक बहुउपयोगी औषधीय पौधा है | यह एस्कलपिडेसी कुल का सदस्य है | इसका वानस्पतिक नाम जिमनिमा सिलवेस्ट्री (Gymnema sylvestre) है | गुडमार के पत्ते तथा जड़ औषधीय रूप में उपयोग किये जाते हैं |

वानस्पतिक विवरण – गुडमार बहुवर्षीय लता है | गुडमार की शाखाओं पर सूक्ष्म रोयें पाये जाते हैं | पत्ते अभिमुखी मृदृरोमेश अग्रभाग की तरफ नोकदार होते हैं | एस पर पीले रंग के गुच्छेनुमा फूल अगस्त – सितम्बर माह में खिलते हैं | गुडमार के फल लगभग 2 इंच लम्बे एवं कठोर होते हैं तथा बीज छोटे एवं काले – भूरे रंग के होते हैं |

भौगोलिक वितरण – यह भारत वर्ष के विभिन्न भागों जैसे – मध्य भारत, पशिचमी घाट, कोकण, त्रवनकोर क्षेत्र के वनों में पाया जाता हैं | गुडमार मध्य प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से काष्ठीय रोयेंदार लता के रूप में पाये जाने वाली वनस्पति हैं |

औषधीय उपयोग – गुडमार की पत्तियों का उपयोग मुख्यत: मधुमेह – नियंत्रण औषधीयों के निर्माण में किया जाता है | इसके सेवन से रक्तगत शर्करा की मात्रा कम हो जाती है , साथ ही पेशाब में शर्करा का आना स्वत: बंद हो जाता है | सर्पविष में गुडमार की जड़ को पीसकर या काढ़ा पिलाने से लाभ होता है | पत्ती या छाल का रस पेट के कीड़े मारने में उपयोग करते हैं | गुडमार यकृत को उत्तेजित करता है और अप्रत्यक्ष रूप से अग्नाशय की इन्सुलिन स्राव करने वाली ग्रंथियों की सहायता करता है | जड़ों का उपयोग खांसी, हृदय रोग, पुराने ज्वार, वात रोग तथा सफ़ेद दाग के उपचार हेतु किया जाता है |

रासायनिक संगठन – पत्तियों में जिम्नेमिक अम्ल, फ्वेरसियल, एन्थ्रान्वोनोन, जिम्नोसाइडस , सेपोनिन तथा कैल्सियम आक्जेलेट रसायन पाये जाते हैं | भूमि – गुडमार की खेती के लिए उचित जल निकास वाली दोमट मिटटी अच्छी होती है | गर्मियों में दो बार आड़ी – खड़ी जुताई कर एवं पाटा चलाकर खेत तैयार कर लेना चाहिए | पाटा चलाकर मिटटी को भुरभुरी व समतल कर लेना चाहिए |

बीज – बीजों से खेती करने के लिए रोपनी में पौधा तैयार करना चाहिए | बीज बोने से पूर्व 3 ग्राम डायथेन एम 45 या बावेस्टीन नामक फफूंदनाशक से बीजों को उपचारित करना चाहिए | उपचारित बीजों को पहले से भरी पालीथीन की थैलियों में बो देना चाहिए |बीजों को बोने व रोपणी बनाने का सही समय अप्रैल – मई माह होता है | माह जुलाई – अगस्त तक पौधे खेत में रोपित करने योग हो जाते हैं |

कलम द्वारा पौध बनाकर – गुडमार की खेती पुराने पौधों की कलम से पौध बनाकर भी की जा सकती है | इसके लिए जनवरी – फ़रवरी माह उत्तम होता है | पालीथीन बैग में पौध तैयार कर जुलाई – अगस्त माह में खेत में रोपित किया जा सकता है | गुडमार एक बहुवर्षीय लता है | यह लगभग 20 – 30 वर्षों तक उपज देती रहती है |

रोपण – रोपण हेतु 1 × 1 मी. की दुरी पर तैयार किये गये गड्ढों में बारिश प्रारम्भ होने के पश्चात् जुलाई – अगस्त माह में रोपित कर दिए जाते हैं  प्रति गड्ढा 5 किलोग्राम गोबर की पक्की खाद एवं 50 ग्राम नीम की खली डालनी चाहिए | गुडमार की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 10,000 पौधों की आवश्यकता होती है |

आरोहन व्यवस्था – गुडमार एक लता है | आरोहन व्यवस्था के लिए बांस , लोहे के एंगल एवं तारों का उपयोग करना चाहिए |

सिंचाई – गर्मी के समय 10 – 15 दिन तथा सर्दियों में 20 – 25 दिन के अंतराल में एक बार सिंचाई की जाय तो इसकी बढवार के लिए काफी अच्छा रहता है |

फसल सुरक्षा – कभी – कभी अधिक बारिश के कारण पौधों में पीलेपन की समस्या आती है | इसके लिए बोनी के समय 10 कि.ग्रा. फेरस सल्फेट का प्रयोग प्रति हेक्टेयर की दर से किया जाना चाहिए |

फसल कटाई – गुडमार की खेती मुख्य रूप से इसकी पत्तियों के लिए की जाती है | रोपण के प्रथम वर्ष से ही पत्ते प्राप्त होना प्रारम्भ हो जाते हैं | समय बढ़ने के साथ – साथ इसकी लताए बढती रहती हैं तथा फसल की उपज भी बढती जाती है | गुडमार की फसल एक बार लगाने के बाद लगभग 20 – 25 वर्षों तक फसल देती रहती है | सिंचित अवस्था में दो बार पत्तों की तुडाई की जा सकती है | पहली सितम्बर – अक्तूबर में तथा दूसरी अप्रैल – मई में | गुडमार की परिपक्व एवं चयनित पत्तियों को तोड़कर उन्हें छायादार स्थान में सुखाना चाहिए | ग्रीष्म ऋतू में पौधों की परिपक फलियाँ एकत्र कर सुखाई जाती है | फलियों को एकत्र करते समय ध्यान रखना चाहिए की फलियाँ चटक न गई हो अन्यथा बीज उड़ जायेंगे , क्योंकि इनपर रुई लगी रहती है | एस प्रकार प्रति वर्ष पत्तियों को दो बार तुडाई करने पर तीसरे वर्ष से प्रत्येक पौधे से लगभग 5 कि.ग्रा. गीली पत्तियां अथवा एक किलोग्राम सुखी पत्तियां प्राप्त होती है | एक हेक्टेयर में लगभग 4 – 6 किवंटल सुखी पत्तियां प्राप्त होती है |

संग्रहण काल – माह दिसम्बर – जनवरी में गुडमार की पत्तियों को चुनकर एकत्र करना चाहिए एवं इनकी जड़ों को ग्रीष्म ऋतू में उखड़ना चाहिए |

विनाश विहीन विदोहन प्रक्रिया – माह दिसम्बर – जनवरी में इसके पत्तों को हाथ से चुनकर एकत्र करना चाहिए | पत्तियां एकत्र करने के लिए पौधे को नहीं काटना चाहिए |

कुल प्राप्तियां – गुडमार की खेती से किसान 25 से 30 हजार रु, प्रति हेक्टेयर आय अर्जित कर सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Strip.jpg
Write caption…

सदर सत्रासाठी आपण ही आपल्या कडील माहिती / लेख इतर शेतकऱ्यांच्या सोयीसाठी krushisamrat1@gmail.com या ई-मेल आयडी वर किंवा 8888122799 या नंबरवर पाठवू शकतात. आपण सादर केलेला लेख / माहिती आपले नाव व पत्त्यासह प्रकाशित केली जाईल.

Tags: GudmarHeera AgroKrushi Samratmedicinal plant
Team Krushi Samrat

Team Krushi Samrat

Related Posts

मसूर उत्पादन की उन्नत तकनीक
हिन्दी

मसूर उत्पादन की उन्नत तकनीक

January 31, 2020
ठंड के मौसम में पशुपालन कैसे करें ?
शेतीपुरक उद्योग

ठंड के मौसम में पशुपालन कैसे करें ?

December 24, 2019
फसलों के साथ पोपलर (Populus) वृक्ष की खेती
हिन्दी

फसलों के साथ पोपलर ( Populus ) वृक्ष की खेती

November 22, 2019

ताज्या बातम्या

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण
शेती

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

by Team Krushi Samrat
October 22, 2020
शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी
शेती

शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

by Team Krushi Samrat
October 22, 2020
रब्बी हंगामात ‘मोहरी’चे पीक फायद्याचे
शेती

रब्बी हंगामात ‘मोहरी’चे पीक फायद्याचे

by Team Krushi Samrat
October 16, 2020
परतीच्या पावसाने हिरावला शेतकऱ्यांच्या तोंडाशी आलेला घास
शेती

परतीच्या पावसाने हिरावला शेतकऱ्यांच्या तोंडाशी आलेला घास

by Team Krushi Samrat
October 16, 2020
खुल्या बाजारात सोयाबीनला मिळतोय अवघ्या दीड हजारांचा भाव
शेती

खुल्या बाजारात सोयाबीनला मिळतोय अवघ्या दीड हजारांचा भाव

by Team Krushi Samrat
October 15, 2020
कमी खर्चात, कमी त्रासात घ्या ‘झेंडू’चे पिक
शेती

कमी खर्चात, कमी त्रासात घ्या ‘झेंडू’चे पिक

by Team Krushi Samrat
October 15, 2020
२०२०-२१ च्या शासकीय खरीप पिकांचे दर निश्चित
शासकीय योजना

२०२०-२१ च्या शासकीय खरीप पिकांचे दर निश्चित

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
अतिपाऊस,कीटकांच्या हल्ल्यामुळे सोयाबीनचे मोठे नुकसान
शेती

अतिपाऊस,कीटकांच्या हल्ल्यामुळे सोयाबीनचे मोठे नुकसान

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
करा शेवग्याची लागवड आणि मिळावा चांगले उत्पन्न
शेती

करा शेवग्याची लागवड आणि मिळावा चांगले उत्पन्न

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
Prev Next

About us

Krushi Samrat

कृषी सम्राट हा शेतकऱ्यांसाठी शेतकरी पुत्राने सुरु केलेला एक समूह आहे. आपल्या शेतकऱ्यांना जगभरातील शेतीविषयी माहिती मोफत मिळावी हाच यामागचा एक उद्देश आहे.

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अवजारे
  • आयुर्वेदिक नुस्खे
  • कायदा
  • कृषीसम्राट सल्ला
  • तंत्रज्ञान
  • प्रेरणा
  • प्रेरणादायक गोष्टी
  • बातम्या
  • यशोगाथा
  • व्हिडिओ
  • शासकीय योजना
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • हवामान
  • हिन्दी

Recent News

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

October 22, 2020
शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

October 22, 2020
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Powered by Tech Drift Solutions.

No Result
View All Result
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी

© 2020 Powered by Tech Drift Solutions.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In