• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 27, 2021
  • Login
Krushi Samrat
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी
No Result
View All Result
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी
No Result
View All Result
Krushi Samrat
No Result
View All Result
Home हिन्दी

नारियल पेड़

Team Krushi Samrat by Team Krushi Samrat
February 20, 2019
in हिन्दी
0
नारियल पेड़
Share on FacebookShare on WhatsApp

नारियल पेड़ (कोकोस न्यूसीफेरा लिन) दुनिया का सर्वाधिक उपयोगी पेड़ है। इसका प्रत्येक हिस्सा किसी न किसी रूप में मानव का लिए उपयोगी है। अत: इसे प्यार से कल्पवृक्ष यानी स्वर्ग का वृक्ष कहा गया है। नारियल का गरी सुखाकर प्राप्त किया जाने वाला खोपड़ा वनस्पतिक तेल का सर्वोत्तम स्रोत है जिसमें 65 से 70 प्रतिशत तेल निहित है।

जलवायु और मृदा :

नारियल पेड़ विभीन प्रकार की जलवायु एवं मृदा परिस्थितियों में बढ़ते पाया जाता है। यह निश्चय ही  एक उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का पौधा है जो अधिकांशत: 20 डिग्री उत्तर 20 डिग्री दक्षिण अक्षान्तर के बीच बढ़ता है। तथापि प्रति वर्ष 2000 मि. मी. की वर्षा अच्छी तरह मिलें तो यह नारियल की बढ़वार एवं अधिकतम उत्पादन के लिए अनुकूल है।

नारियल दोमट,मखराली,तटीय रेत,जलोढ़, मटियारी जैसे विभीन्न प्रकार के मृदाओं में और कच्छारी निम्न भूमि के मृदा में उगाया जाता है। उचित जलनिकासी व्यवस्था, अच्छी जलधारण क्षमता, 3 मीटर के भीतर जलाशय की उपलब्धता और सतह से 2 मीटर के भीतर चट्टान या कोई ठोस वस्तु एवं न होना आदि ताड़ो के बेहतर बढ़वार और निष्पादन हेतु मृदा अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।

विविध किस्में :

नारियल के मुख्यत: दो किस्में हैं, लंबा और बौना।

लंबी प्रजातियों में व्यापक तौर पर पश्चिम तटीय और तटीय लंबा उगाए जाते हैं। बौनी प्रजातियाँ आकार में कम होता है और इसकी आयु भी लंबी प्रजातियों की अपेक्षा कम होता है।

लंबा x बौना (टी x डी) और बौना x लंबा

(डी. X टी) आदि दो प्रमुख संकर किस्में हैं।

केरल कृषि विश्वविद्यालय तथा तमिलनाडू कृषि विश्वविद्यालय तथा तमिलनाडू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभीन्न प्रकार की 10 संकर प्रजातियाँ हैं और वणिज्यिक खेती के लिए विमोचित की गई हैं। अच्छी प्रबंधन परिस्थितियों में इनसे उच्च पैदावार प्राप्त हो सकती है। खेती की जाने वाली अन्य लंबी प्रजातियाँ हैं लक्षद्वीप ऑर्डिनरी, अंडमान ऑर्डिनरी, फिलिप्पाइन्स, जावा, कोचीन–चाइना, क्प्पडम आदि।

रोपण सामग्रियाँ :

चुने गए बीजफलों से उगाए जाने वाले पौधों के जरिए नारियल बढ़ावा जाता है। सामान्यतया 9 से 12 महीने आयु वाले बीजपौधे रोपण के लिए उपयोग किए जाते हैं। 9 से 12 महीने आयु वाले उन पौधों को चुनना चाहिए जिनमें 6 से 8 पत्ते हो तथा जिनका गर्दनी घेरा 10-12 सें-मी. हो। बीज पौधों को चुनने का दूसरा मानदंड पत्तियों का जल्दी निकलना भी है।

स्थान का चयन :

नीचे ठोस चट्टानों वाली ऊपरी मिट्टी, जल जमाव वाली निम्न भूमि और मटियारी मृदा आदि नारियल की खेती के लिए उचित नहीं हैं। रोपण करने से पहले वर्षा या सिंचाई के जरिए मृदा के लिए आवश्यक नमी प्रदान करना सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

भूमि की तयारी और रोपण :

ढलान वाले क्षेत्रों में तथा लहरदार भूभागों में कोंटूर टेरसिंग या बांधो द्वारा भूमि की तैयारी की जाती है। निम्नवर्ती क्षेत्रों में जलीय स्तर से 1 मीटर ऊँचाई में टीला बनाकर रोपण के लिए स्थान तैयार किया जाता है। कृषि योग्य बनाए गए “कायल” क्षेत्रों में उन क्षेत्रों में पौध का रोपण किया जाता है।

कम जल जमाव वाले दोमट मिट्टी में 1 मी. X 1 मी. X 1 मी. आकार का गढ्डा रोपण के लिए उचित हैं। नीचे चट्टानों वाली मखरली मिट्टी में 1.2 मी. X 1.2 मी. आकार के बड़े गड्ढे बनाने चाहिए। रेतीले मिट्टी में गड्ढे का आकार 0.75 मी. X 0.75 मी. X 0.75 मी. अधिक नहीं होना चाहिए।

 

पौधों के बीच जगह छोड़ना रोपण का तरीका :

पौधों के बीच  जगह छोड़ना रोपण का तरीका और मृदा का प्रकार आदि पर निर्भर है। रेतीली और मखरली मृदाओं में विभिन्न रोपण प्रणालियों के अधीन पौधों के बीच निम्नलिखित स्पेसिंग अनुशंसित –

  1. त्रिकोणीय -7.6 मीटर
  2. चौकोर आकार -7.6 X 7.6 मी., 8 X 8 मी., 9 X 9 मी.
  3. एकल – कतारों में 6.5 मी. – दो कतारों के बीच 9 मी.
  4. डबिल हेज –   कतारों में 6.5 मी. – दो कतारों के बीच 9 मी.

रोपण का समय :

दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरूआत के समय बीज पौधों का प्रतिरोपण किया जा सकता है। यदि सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध हो तो मानसून शुरू होने के एक महीने पहले पौधे लगाने चाहिए जो की  भारी वर्षा शुरू होने से पहले यह अच्छी तरह बढ़ने लगे। उत्तर–पूर्वी मानसून शुरू होने के पहले भी रोपण किया जा सकता है। निम्नवर्ती इलाकों में मानसून के समय बाढ़ आने की संभावना के मद्देनजर मानसून समाप्त होने के बाद रोपण किया जा सकता है।

रोपण :

रोपण के पहले गड्ढों में 50 से 60 सें.मी. की गहराई तक ऊपरी मृदा और गोबर पाउडर/कम्पोस्ट से भर देना चाहिए। फिर इसके अंदर बीच में एक छोटा गड्ढा बनाकर उसमें बीजफलों से संलग्न पौधा लगाएं। बीजफल पूरी तरह छोटे गड्ढे के अंदर आने चाहिए। फिर गड्ढा मिट्टी से भरें। जल जमाव रोकने के लिए मिट्टी को अच्छी तरह दबाएँ। यदि सफेद चींटी का प्रकोप हो तो रोपण से पहले छोटे गड्ढे के अंदर सेविडोल 8जी (5ग्राम) डाल दें।

मखरली मृदा वाले क्षेत्रों में मिट्टी की स्थिति सुधारने के लिए 2 कि. ग्राम साधारण नमक डाल दें। प्रत्येक गड्ढे में 25 से 30 नारियल छिलका गाड़ना नमी संरक्षण के लिए सहायक होता है।

 

 

 

इस सत्र के लिए हम किसानों की सुविधा के लिए, यह जानकारी अन्य किसानों की सुविधा के लिए लेख आप krushisamrat1@gmail.com ई-मेल आईडी या 8888122799 नंबर पर भेज सकते है, आपके द्वारा सबमिट किया गया लेख / जानकारी आपके नाम और पते के साथ प्रकाशित की जाएगी।

Tags: Coconut treeनारियल पेड़
Team Krushi Samrat

Team Krushi Samrat

Related Posts

मसूर उत्पादन की उन्नत तकनीक
हिन्दी

मसूर उत्पादन की उन्नत तकनीक

January 31, 2020
ठंड के मौसम में पशुपालन कैसे करें ?
शेतीपुरक उद्योग

ठंड के मौसम में पशुपालन कैसे करें ?

December 24, 2019
फसलों के साथ पोपलर (Populus) वृक्ष की खेती
हिन्दी

फसलों के साथ पोपलर ( Populus ) वृक्ष की खेती

November 22, 2019

ताज्या बातम्या

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण
शेती

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

by Team Krushi Samrat
October 22, 2020
शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी
शेती

शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

by Team Krushi Samrat
October 22, 2020
रब्बी हंगामात ‘मोहरी’चे पीक फायद्याचे
शेती

रब्बी हंगामात ‘मोहरी’चे पीक फायद्याचे

by Team Krushi Samrat
October 16, 2020
परतीच्या पावसाने हिरावला शेतकऱ्यांच्या तोंडाशी आलेला घास
शेती

परतीच्या पावसाने हिरावला शेतकऱ्यांच्या तोंडाशी आलेला घास

by Team Krushi Samrat
October 16, 2020
खुल्या बाजारात सोयाबीनला मिळतोय अवघ्या दीड हजारांचा भाव
शेती

खुल्या बाजारात सोयाबीनला मिळतोय अवघ्या दीड हजारांचा भाव

by Team Krushi Samrat
October 15, 2020
कमी खर्चात, कमी त्रासात घ्या ‘झेंडू’चे पिक
शेती

कमी खर्चात, कमी त्रासात घ्या ‘झेंडू’चे पिक

by Team Krushi Samrat
October 15, 2020
२०२०-२१ च्या शासकीय खरीप पिकांचे दर निश्चित
शासकीय योजना

२०२०-२१ च्या शासकीय खरीप पिकांचे दर निश्चित

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
अतिपाऊस,कीटकांच्या हल्ल्यामुळे सोयाबीनचे मोठे नुकसान
शेती

अतिपाऊस,कीटकांच्या हल्ल्यामुळे सोयाबीनचे मोठे नुकसान

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
करा शेवग्याची लागवड आणि मिळावा चांगले उत्पन्न
शेती

करा शेवग्याची लागवड आणि मिळावा चांगले उत्पन्न

by Team Krushi Samrat
October 10, 2020
Prev Next

About us

Krushi Samrat

कृषी सम्राट हा शेतकऱ्यांसाठी शेतकरी पुत्राने सुरु केलेला एक समूह आहे. आपल्या शेतकऱ्यांना जगभरातील शेतीविषयी माहिती मोफत मिळावी हाच यामागचा एक उद्देश आहे.

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अवजारे
  • आयुर्वेदिक नुस्खे
  • कायदा
  • कृषीसम्राट सल्ला
  • तंत्रज्ञान
  • प्रेरणा
  • प्रेरणादायक गोष्टी
  • बातम्या
  • यशोगाथा
  • व्हिडिओ
  • शासकीय योजना
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • हवामान
  • हिन्दी

Recent News

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

लसून लागवडीसाठी जाणून घ्या अनुकूल हवामान व विविध वाण

October 22, 2020
शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

शाश्वत शेतीसाठी मसाला पिके व सुगंधी वनस्पतीची लागवड करावी

October 22, 2020
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Powered by Tech Drift Solutions.

No Result
View All Result
  • होम
  • शेती
  • शेतीपुरक उद्योग
  • शासकीय योजना
  • यशोगाथा
  • कायदा
  • अवजारे
  • तंत्रज्ञान
  • हवामान
  • व्हिडिओ
  • हिन्दी

© 2020 Powered by Tech Drift Solutions.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In